द इंडियन व्यू

भारत के पुश अप मैन रोहताश चौधरी ने 847 पुश अप्स करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली : भारत के पुश-अप मैन कहे जाने वाले रोहताश चौधरी ने इतिहास रचते हुए देश की फिटनेस भावना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फिट इंडिया के एंबेसडर रोहताश ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीठ पर…

Ragwendra P Singh
November 9, 2025
2 min read
भारत के पुश अप मैन रोहताश चौधरी ने 847 पुश अप्स करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली : भारत के पुश-अप मैन कहे जाने वाले रोहताश चौधरी ने इतिहास रचते हुए देश की फिटनेस भावना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फिट इंडिया के एंबेसडर रोहताश ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीठ पर 60 पाउंड का बोझ लादकर एक घंटे में 847 पुश अप्स करके नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।इस उपलब्धि के साथ रोहताश ने सीरिया के नाम 820 पुश-अप्स का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भारत ले आए। गिनीज की आधिकारिक सत्यापन टीम ने मौके पर ही इस रिकॉर्ड की पुष्टि की, जिससे यह न केवल रोहताश के लिए, बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बन गया। मौके पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी उपस्थित थे और रोहताश को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।रोहताश को उनके रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए डॉ. मांडविया ने कहा, "रोहताश चौधरी फिट इंडिया की भावना के प्रतीक हैं। रोहताश भारत को एक फिट, मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को भी आगे बढ़ा रहे हैं। इस रिकॉर्ड प्रयास के प्रति उनका समर्पण और फिटनेस के प्रति उनकी निरंतर लगन उन्हें हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनाती है।"अपनी उपलब्धि के बाद भावुक रोहताश ने कहा, "नवंबर 2024 में मैंने 704 वन-लेग पुश-अप्स का रिकॉर्ड बनाया और उसे प्रधानमंत्री को समर्पित किया। आज मैं यह नया रिकॉर्ड हमारे सशस्त्र बलों और ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित करता हूं, जो हमारे राष्ट्र की शक्ति, अनुशासन और एकता का प्रतीक है। मैं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को उनके निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।''उन्होंने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट ने प्रदूषण मुक्त और स्वस्थ भारत के लिए रविवार को साइकिल चलाने के माध्यम से एक सामाजिक आंदोलन को प्रज्वलित किया है और युवाओं से फिटनेस को राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में अपनाने का आग्रह किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…