भारत के खिलाफ तीसरे वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे और आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार, 25 अक्टूबर…

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे और आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं।
दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार, 25 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स और मैट कुहनेमैन को जगह मिली है।
मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 29 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भी ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि स्क्वॉड में ग्लेन मैक्सवेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी हुई है।

ग्लेन मैक्सवेल का चयन हालांकि टी20 सीरीज के पहले दो मैच के लिए नहीं हुआ है, मैक्सवेल कलाई की चोट के चलते बाहर थे। उनके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस (4-5) और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप (सभी मैच) बियर्डमैन के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए अन्य खिलाड़ी हैं।
ऑस्ट्रेलियाई के टी20 स्क्वॉड में अनकैप्ड तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन को भी जगह मिली है। टी20 स्क्वॉड से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जोश हेजलवुड और सीन एबॉट है। हेजलवुड सीरीज के पहले दो मैच खेलेंगे। वहीं एबॉट तीसरे मैच के बाद बाहर होंगे।
ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम में बदलाव
अंदर: ग्लेन मैक्सवेल (3-5 मैच), बेन ड्वार्शुइस (4-5 मैच), जोश फिलिप (सभी मैच), महली बियर्डमैन (3-5 मैच)
बाहर: जोश हेज़लवुड (दूसरे मैच के बाद), सीन एबॉट (तीसरे मैच के बाद)
ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम में बदलाव
अंदर: जैक एडवर्ड्स, मैट कुहनेमैन
बाहर: मार्नस लाबुशेन
ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (खेल 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (खेल 3-5), टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस (खेल 4-5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (खेल 1-2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (खेल 3-5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम (तीसरा मैच): मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
टी20 सीरीज शेड्यूल
पहला टी20: 29 अक्टूबर
दूसरा टी20: 31 अक्टूबर
तीसरा टी20: 2 नवंबर
चौथा टी20: 6 नवंबर
पाँचवाँ टी20: 8 नवंबर
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
