द इंडियन व्यू

भारत की शानदार वापसी, होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से जीत

भारत ने रविवार को होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
भारत की शानदार वापसी, होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया पर 5 विकेट से जीत

भारत ने रविवार को होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 186 रन बनाए। टीम 14 रन तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। टिम डेविड ने कप्तान मिचेल मार्श (11) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। डेविड ने मार्कस स्टोइनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

टिम डेविड 74 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू शॉर्ट ने मार्कस स्टोइनिस के साथ छठे विकेट के लिए 64 रन जुटाकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। स्टोइनिस 64 रन बनाकर आउट हुए, मैथ्यू शॉर्ट ने नाबाद 26 रन बनाए। भारत से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट निकाले, वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Getty Images

शिवम दुबे को 1 सफलता हाथ लगी। जवाब में भारत ने 18.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी के बीच 3.3 ओवरों में 33 रन की साझेदारी हुई। शर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने 24, तिलक वर्मा ने 29 रन की पारी खेली।

भारत 14.2 ओवरों में 145 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। वाशिंगटन सुंदर ने जितेश शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

वाशिंगटन 49 रन बनाकर नाबाद रहे। जितेश ने 22 रन की नाबाद पारी खेली। टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट से जीती। सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कोस्ट में 6 नवंबर को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।