द इंडियन व्यू

भारत की जीत, सेमीफाइनल में सामना सऊदी अरब से

एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवंस ट्रॉफी के पहले दिन भारतीय पुरुष रग्बी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में लेबनान को 14-10 से हराया। उसने…

Ragwendra P Singh
October 26, 2025
1 min read
भारत की जीत, सेमीफाइनल में सामना सऊदी अरब से

एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवंस ट्रॉफी के पहले दिन भारतीय पुरुष रग्बी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में लेबनान को 14-10 से हराया।

उसने अफगानिस्तान पर 26-5 से जीत के साथ अपनी लय कायम रखी और क्वार्टर फाइनल में ईरान पर 21-7 से शानदार जीत हासिल की।

तीन मैचों में तीन जीत के साथ भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गया जहां उसका मुकाबला सोमवार को सऊदी अरब से होगा।

@Media_SAI

भारत अगर सेमीफाइनल में सऊदी अरब को हरा देता है तो वह न केवल फाइनल में जगह बनाएगा बल्कि पहली बार एशिया रग्बी सेवंस सीरीज के डिवीजन एक में भी पहुंच जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।