भारत की छह सदस्यीय शॉटगन टीम लोनाटो विश्व कप में चुनौती के लिए तैयार
तीन महिला निशानेबाज सहित छह सदस्यीय भारतीय दल रविवार से इटली के लोनाटो में खेले जाने वाले सत्र के चौथे और अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप के शॉटगन चरण में अपने अभियान का आगाज करेगा। स्कीट टीम पहले ही लोनाटो पहुंच चुकी है और…

तीन महिला निशानेबाज सहित छह सदस्यीय भारतीय दल रविवार से इटली के लोनाटो में खेले जाने वाले सत्र के चौथे और अंतिम आईएसएसएफ विश्व कप के शॉटगन चरण में अपने अभियान का आगाज करेगा।

स्कीट टीम पहले ही लोनाटो पहुंच चुकी है और उसने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। वहीं छह सदस्यीय ट्रैप टीम के सदस्य शनिवार देर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। पुरुष और महिला स्कीट प्रतियोगिताओं के क्वालीफाइंग चरण रविवार से शुरू होंगे, जिसमें पहले दिन दोनों वर्गों में 50 निशाने लगाए जाएंगे।

सोमवार को अगले 50 निशाने लगाये जाएगे और मंगलवार को फाइनल से पहले अंतिम 25 निशाने लगाये जायेंगे। भारत की उम्मीदें पुरुषों की स्कीट में ओलंपियन मेराज अहमद खान (विश्व रैंकिंग 105), अनंत जीत सिंह नरूका (विश्व रैंकिंग 23) और भवतेग गिल (विश्व रैंकिंग 43) पर होंगी।

महिलाओं की स्कीट टीम में भी दो ओलंपियन महेश्वरी चौहान (विश्व रैंकिंग 13) और रायजा ढिल्लों (विश्व रैंकिंग 21) के साथ गनीमत सेखों (विश्व रैंकिंग 63) जैसी अनुभवी निशानेबाज है।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
