द इंडियन व्यू

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन बारिश से पाक मैच पर मंडराया खतरा

क्रिकेट दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला, इस बार भी बेहद हाई-वोल्टेज होने वाला है। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मैच के सामने अब मौसम एक बड़ा चुनौती बनकर खड़ा हो सकता है।…

Ragwendra P Singh
February 14, 2026
2 min read

क्रिकेट दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला, इस बार भी बेहद हाई-वोल्टेज होने वाला है।

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मैच के सामने अब मौसम एक बड़ा चुनौती बनकर खड़ा हो सकता है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शहर के 60% इलाकों में मैच वाले दिन भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय टीम शुक्रवार शाम श्रीलंका पहुंच गई, और रात 10 बजे कोलंबो में उतरी। टूर्नामेंट में भारत ने अब तक अमेरिका और नामीबिया को हराकर शानदार फॉर्म दिखाई है।

वहीं, पाकिस्तान ने भी अमेरिका और नीदरलैंड को मात देकर आत्मविश्वास से लबरेज होकर इस मुकाबले में प्रवेश किया है। 15 फरवरी को जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर देगी। मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी की सुबह से ही बारिश की संभावना है।

साभार : गूगल

मैच के समय (शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक) 10-20% बारिश का अनुमान है। इस दौरान आउटफील्ड गीली होने से खेल प्रभावित हो सकता है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो इसे 'बेनतीजा' घोषित कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट से संतोष करना पड़ेगा।

https://twitter.com/BCCI/status/2022582403831885980

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान के मुकाबले भारी रहा है। अब तक हुए 8 मुकाबलों में भारत ने 7 में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 1 बार (2021) सफलता मिली है। टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। हालांकि, पेट में इन्फेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर संशय अभी भी बरकरार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।