द इंडियन व्यू

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर की बातचीत

मेलबर्न/नई दिल्‍ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल तथा कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री एंड्रयू जे. जाइल्स से मुलाकात की। इस मुलाकात…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
2 min read
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर की बातचीत

मेलबर्न/नई दिल्‍ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को मेलबर्न में आस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल तथा कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री एंड्रयू जे. जाइल्स से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गोयल ने भारत तथा आस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। गोयल ने पड़ोसी देश न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि आज मेलबर्न में अपने प्रिय मित्र और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल और कौशल एवं प्रशिक्षण मंत्री एंड्रयू जे. जाइल्स के साथ बैठक करके अपनी दो देशों की यात्रा का समापन किया। उन्होंने आगे लिखा, "हमारी रचनात्मक चर्चा भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक साझेदारी की पूरी क्षमता को उजागर करने पर केंद्रित थी, जिसमें एक महत्वाकांक्षी और संतुलित व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता भी शामिल है।"भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध हैं, जो 2022 में आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के लागू होने के बाद और भी मजबूत हो रहे हैं। भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को किए जाने वाले मुख्य निर्यातों में पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग उत्पाद और दवाइयां शामिल हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को किए जाने वाले मुख्य निर्यात कोयला, सोना और तांबा हैं। दोनों देश 2030 तक अपने व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आर्थिक संबंधों को और मज़बूत करने के लिए काम कर रहे हैं।उल्‍लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार 24.1 अरब डॉलर का था, जिसमें भारत का वस्तु निर्यात 8.58 अरब डॉलर और आयात 15.52 अरब डॉलर था। दिसंबर 2022 में लागू हुए ईसीटीए ने दोनों देशों के बीच व्यापार को गति दी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लिए अपनी 100 फीसदी टैरिफ लाइनों पर तरजीही बाजार पहुंच प्रदान की है, जिसमें कपड़ा, आभूषण और चमड़ा उत्पाद जैसे उत्पाद शामिल हैं।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…