भारत ए की कप्तानी में ऋषभ पंत, कोहली के नंबर 18 की जर्सी में दिखे
चोट के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हो चुकी हैं। वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए की कप्तानी कर रहे हैं।…

चोट के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हो चुकी हैं। वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में भारत ए की कप्तानी कर रहे हैं।
गुरुवार को शुरू हुए मैच में पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान उनकी जर्सी के नंबर ने क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान खींचा है। वह 18 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे जो विराट कोहली की जर्सी का नंबर है। कोहली ने इसी साल टेस्ट से संन्यास ले लिया।
इस साल मई में जब विराट ने टेस्ट से रिटायर होने का ऐलान किया तब सोशल मीडिया पर तमाम फैंस ने बीसीसीआई से गुजारिश की थी कि महान खिलाड़ी के सम्मान में उनके जर्सी नंबर को भी रिटायर कर दिया जाए। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों के जर्सी नंबर को उनके रिटायरमेंट के बाद रिटायर किया भी जा चुका है।

सचिन का जर्सी नंबर 10 था और अब कोई खिलाड़ी इस नंबर के साथ नहीं दिखता। इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 था। हालांकि, बीसीसीआई ने कोहली के जर्सी नंबर 18 को रिटायर करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है। ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो जर्सी पहनते हैं उस पर 17 नंबर लिखा हुआ होता है।
तो क्या अब उन्होंने अपने जर्सी नंबर को 17 से बदलकर 18 कर लिया है? गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैंस में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि विराट के टेस्ट से रिटायर होने के बाद कोई भारतीय खिलाड़ी उनकी आइकॉनिक 18 नंबर की जर्सी के साथ खेला हो।
इससे पहले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ भारत ए के मैच में 18 नंबर की जर्सी के साथ खेलते हुए दिखे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी हल्ला मचा था। फैंस ने इसे विराट कोहली का अपमान करार दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
