भारत-अमरीका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026 औली में जारी, आपसी समझ और मजबूत संबंधों पर जोर
औली ( इंडियन व्यू टीम) : भारत और अमरीका के बीच उत्तराखंड के औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ जारी है। भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्यास सिर्फ प्रशिक्षण तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह दोनों देशों की सेनाओं…

औली ( इंडियन व्यू टीम) : भारत और अमरीका के बीच उत्तराखंड के औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ जारी है। भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्यास सिर्फ प्रशिक्षण तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी भाईचारे, समझ और मजबूत रिश्तों को भी बढ़ावा दे रहा है।
इस अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं के जवान न सिर्फ युद्ध कौशल साझा कर रहे हैं बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और हिमालय की खूबसूरती का भी अनुभव कर रहे हैं।
अमरीकी सैनिकों ने बद्रीनाथ में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में ‘देवभूमि’ की जीवंत परंपराओं का अनुभव किया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखी। गोरसों बुग्याल के खूबसूरत और प्राकृतिक इलाकों में ट्रेकिंग के दौरान उन्हें हिमालय की भव्य सुंदरता और वहां के प्राकृतिक परिवेश से भी रूबरू होने का मौका मिला।
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इससे अंतर संचालन क्षमता, तालमेल और बदलते परिवेश में चुनौतियों से मुकाबला करने की सैन्य दक्षता भी बढ़ती है।
गौरतलब है कि ‘युद्ध अभ्यास’ भारत और अमरीका के बीच होने वाला सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त क्षमता को बढ़ाना है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
