भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीयमंत्री किरेन रिजिजू, निर्मला…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीयमंत्री किरेन रिजिजू, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल व अन्य नेता शामिल रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ "आतंकवादी" टिप्पणी के लिए खरगे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और इसे देश के लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो न केवल एक राष्ट्रीय मुद्दा है बल्कि लोकतंत्र के लिए भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहना एक गंभीर अपराध है और इस तरह की भाषा का प्रयोग पहले कभी किसी राजनीतिक दल द्वारा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और कांग्रेस व मल्लिकार्जुन खरगे देश की जनता से माफी मांगें। चुनाव आयोग ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे पहले मंगलवार को भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
