द इंडियन व्यू

भाजपा पश्चिम बंगाल में ‘डबल सेंचुरी’ पार करेगी : हिमंत बिस्वा सरमा

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल में भाजपा “डबल सेंचुरी” यानी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी। असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बातें कही। वह फांसीदेवा विधानसभा…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
2 min read
भाजपा पश्चिम बंगाल में ‘डबल सेंचुरी’ पार करेगी : हिमंत बिस्वा सरमा

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल में भाजपा “डबल सेंचुरी” यानी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी। असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बातें कही। वह फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के समर्थन में खोरीबाड़ी के बतासी पीएसए मैदान में आयोजित जनसभा काे संबाेधित कर रहे थे। राज्य की सत्तारूढ़ सरकार तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि असम चुनाव में व्यस्त रहने के कारण वे पहले नहीं आ सके, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पार्टी के निर्देश पर प्रचार के लिए यहां पहुंचे है।

 

उन्हाेंने राज्य सरकार को “माफिया, मनी और मर्डर की सरकार” बताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

 

असम और बंगाल की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि असम में चाय बागान मजदूरों को ज्यादा मजदूरी मिलती है, जबकि बंगाल में कम है। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर लगभग पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि

 

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह लोगों को यह कहकर गुमराह कर रही है कि भाजपा के सत्ता में आने पर मछली-मांस पर रोक लग जाएगी। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा सरकार होने के बावजूद ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा खुली होने के कारण जनसंख्या संतुलन बदल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की तृणमूल सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। भाजपा सरकार आने पर इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…