समाचार पोर्टल

बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की कमाई घटी

मुंबई : अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने दूसरे सप्ताहांत में शानदार कमाई करने के बाद कारोबारी दिनों में रफ्तार खो दी है। दूसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि दुनियाभर में इसकी…

Ragwendra P Singh
October 13, 2026
2 min read
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की कमाई घटी

मुंबई : अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने दूसरे सप्ताहांत में शानदार कमाई करने के बाद कारोबारी दिनों में रफ्तार खो दी है। दूसरे सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म जल्द ही इस आंकड़े को पार कर सकती है।सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारत में 6.25 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया। इससे पहले दूसरे रविवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये और शनिवार को 26.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 11 दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशी बाजार में 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का कुल विदेशी कारोबार 111.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसका वैश्विक कलेक्शन अब 489.74 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बनकर उभरी है। इसने 'सिंघम अगेन' के 378.40 करोड़ रुपये, 'तान्हाजी' के 367.65 करोड़ रुपये और 'दृश्यम 2' के 343 करोड़ रुपये के वैश्विक कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं। आने वाले दिनों में इसे 'प्रहार' और रजनीकांत की 'जेलर 2' से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…