द इंडियन व्यू

बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'हक' का जलवा, 'जटाधरा' रही फीकी

अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' इस साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म की कहानी और सामाजिक संदेश ने दर्शकों का दिल जीता है, वहीं इमरान और यामी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा जा…

Ragwendra P Singh
November 10, 2025
2 min read
बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'हक' का जलवा, 'जटाधरा' रही फीकी

अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' इस साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म की कहानी और सामाजिक संदेश ने दर्शकों का दिल जीता है, वहीं इमरान और यामी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है। 7 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन मामूली ओपनिंग के बाद वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसके विपरीत, सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'जटाधरा' को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पा रहा है।इंदौर के चर्चित शाह बानो केस से प्रेरित फिल्म 'हक' ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार (तीसरे दिन) काे 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद, फिल्म ने तीन दिनों में कुल 8.85 करोड़ की कमाई कर ली है। समीक्षकों की मानें तो फिल्म के दमदार विषय और कलाकारों के प्रदर्शन ने वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है।वहीं, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर अभिनीत फिल्म 'जटाधरा' को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 7 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले और दूसरे दिन केवल 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन इसकी कमाई घटकर मात्र 99 लाख रुपये रह गई। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 3.13 करोड़ रुपये हुआ है, जो इसे साल की फ्लॉप फिल्मों की सूची में डाल सकता है।सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी 'हक' शाह बानो केस से प्रेरित एक संवेदनशील फिल्म है, जो महिलाओं के अधिकार और न्याय की लड़ाई को आधुनिक संदर्भ में दर्शाती है। फिल्म के दमदार संवाद, यामी गौतम का सशक्त अभिनय और इमरान हाशमी का संतुलित प्रदर्शन दर्शकों को बांधे रखते हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि फिल्म वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाती रही, तो यह आने वाले दिनों में और मजबूत पकड़ बना सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…