बैडमिंटन में बांदा के अर्श मोहम्मद ने भारत में मेन्स डबल्स की टॉप रैंकिंग की हासिल
बांदा : प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड की धरती के लाल अर्श मोहम्मद ने बैडमिंटन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे बांदा जनपद को गौरवान्वित किया है।बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा…

बांदा : प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड की धरती के लाल अर्श मोहम्मद ने बैडमिंटन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे बांदा जनपद को गौरवान्वित किया है।बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ताजा रैंकिंग में अर्श मोहम्मद ने मेन्स डबल्स वर्ग में 1037 रैंकिंग अंकों के साथ भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अभी हाल में ही सम्पन्न सीनियर योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल आल इंडिया चैम्पियनशिप लखनऊ में युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी अर्श मोहम्मद ने हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है और पूरे बुंदेलखंड के खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।बांदा शहर के बलखंडी नाका में फैशन टेलर्स के नाम से दुकान संचालित करने वाले अशफाक अहमद के पुत्र अर्श मोहम्मद ने अपनी मेहनत, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मेन्स डबल्स में देश की शीर्ष रैंकिंग हासिल करना उनकी खेल प्रतिभा और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। अर्श की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी अपने परिश्रम और समर्पण से राष्ट्रीय खेल जगत में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।अर्श की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, महासचिव डाॅ. इन्द्रवीर सिंह, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव काजी जमीर, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, स्टेडियम बैडमिंटन कोच भानु प्रताप, हार्पर क्लब के बैडमिंटन कोच अनवर अली, बैडमिंटन कोच प्रदीप कुमार, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल यादव, कमेंट्रेटर महेश गर्ग तथा महेश साहिल सहित खेल जगत की अनेक हस्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।स्टेडियम बैडमिंटन कोच भानु प्रताप ने विश्वास जताया कि अर्श मोहम्मद अपनी इस उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्श की सफलता बांदा और बुंदेलखंड के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में
रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…
सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…
'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका
मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…
