बेनसिच के दम पर स्विट्जरलैंड यूनाइटेड कप फाइनल में
बेलिंडा बेनसिच ने सप्ताह का अपना आठवां मैच जीतते हुए निर्णायक मिश्रित युगल में याकूब पॉल के साथ मिलकर शनिवार को बेल्जियम की एलिस मर्टेंस और जिजू बर्ग्स की जोड़ी को 6-3, 0-6, 10-5 से हराकर स्विट्जरलैंड को यूनाइटेड कप के…
बेलिंडा बेनसिच ने सप्ताह का अपना आठवां मैच जीतते हुए निर्णायक मिश्रित युगल में याकूब पॉल के साथ मिलकर शनिवार को बेल्जियम की एलिस मर्टेंस और जिजू बर्ग्स की जोड़ी को 6-3, 0-6, 10-5 से हराकर स्विट्जरलैंड को यूनाइटेड कप के फाइनल में पहुंचाया।
इस टीम स्पर्धा में बेनसिच ने इस सप्ताह अपने चारों एकल मुकाबले और चारों मिश्रित युगल मैच जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में स्विट्जरलैंड के सामने अमेरिका और पोलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी।

बेनसिच ने इससे पहले मर्टेंस को 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर सत्र की अपनी अपराजेय एकल जीत का सिलसिला बरकरार रखा और स्विट्जरलैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। सत्र के अंत में संन्यास लेने जा रहे स्टैन वावरिंका को बर्ग्स ने 6-3, 6-7 (4), 6-3 से हराकर मुकाबला मिश्रित युगल तक पहुंचा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
