बुद्धम लामा का स्वर्णिम प्रदर्शन, उत्तर प्रदेश वुशू टीम ने जीते 10 पदक
लखनऊ। बुद्धम लामा के स्वर्णिम प्रदर्शन सहित उत्तर प्रदेश की वुशू टीम ने हैदराबाद में 1 से 6 जुलाई, 2025 तक आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम…

लखनऊ। बुद्धम लामा के स्वर्णिम प्रदर्शन सहित उत्तर प्रदेश की वुशू टीम ने हैदराबाद में 1 से 6 जुलाई, 2025 तक आयोजित 24वीं राष्ट्रीय जूनियर (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए।
24वीं राष्ट्रीय जूनियर (बालक/बालिका) वुशू प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। इसमें गौतम बुद्ध नगर के बुद्धम लामा यूपी के स्टार खिलाड़ी रहे। उन्होंने ताउलू के ननदाओ इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, और फिर ननक्वान इवेंट में रजत पदक और ननगुन इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के महासचिव मनीष कक्कड़ समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कोच अमित रोसा और नेहा कश्यप के मार्गदर्शन की भी विशेष सराहना की। मनीष कक्कड़ ने बताया कि सांडा वर्ग में आगरा के अनिरुद्ध चौहान ने 90 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता।
वहीं ताउलू में गौतम बुद्ध नगर के आर्यमान शर्मा ने सिंगल वेपन इवेंट में, लखनऊ के सुनिश रावत ने गुनशु में, लखनऊ की शगुन रावत ने क्वांगशु में और लखनऊ की ही मान्या ने विनचुन इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए। इसके अलावा, सांडा में गौतम बुद्ध नगर के प्रियांशु चौधरी ने 75 किग्रा भार वर्ग में और मेरठ के प्रशांत ने 80 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
