द इंडियन व्यू

बीसीसीआई ने दी अपडेट – श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर, मेडिकल टीम की निगरानी में

स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। बाद में वह ड्रेसिंग रूम में लौट गए। फिर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब पता चला है कि उन्हें इंटरनल…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
बीसीसीआई ने दी अपडेट – श्रेयस अय्यर की हालत स्थिर, मेडिकल टीम की निगरानी में

स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। बाद में वह ड्रेसिंग रूम में लौट गए। फिर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अब पता चला है कि उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई और पिछले कई दिनों से वह ICU में भर्ती हैं। बीसीसीआई की तरफ से बताया गया है कि श्रेयस अय्यर की हालत अभी स्थिर है और उनकी अच्छी देखभाल हो रही है।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस के साथ सिडनी में रहेंगे और उनकी रोज की हेल्थ अपडेट लेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एलेक्स कैरी का कैच लेने के चक्कर में श्रेयस अय्यर गिर पड़े थे और उनके पसलियों में चोट लग गई थी।

@BCCI

इस दौरान उन्हें काफी दर्द में भी देखा गया था। बाद में वह ग्राउंड से बाहर चले गए और फिर आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। गिरने के बाद बावजूद अय्यर ने कैच नहीं छोड़ा था। चोटिल होने के चलते श्रेयस अय्यर को अभी फिट होने में लंबा समय लग सकता है। क्योंकि 5 से 7 दिन अभी वह सिडनी के अस्पताल में ही रहेंगे।

इसके बाद फिटनेस हासिल करके उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो सकती है। अभी वह भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान हैं और वनडे टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। जबकि भारतीय टी20 टीम से वह बाहर चल रहे हैं। श्रेयस अय्यर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट में खेल चुके हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1982701239243845841

ऑस्ट्रेलियाई टूर पर दूसरे वनडे मैच में उन्होंने बेहतरीन 61 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा पहले वनडे में उन्होंने 11 रन बनाए थे। जबकि तीसरे वनडे में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। पिछले कुछ समय से वह घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।