बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में तन्वी शर्मा को रजत पदक
गुवाहाटी : भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अन्यापत फिचितप्रीचासाक ने…

गुवाहाटी : भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अन्यापत फिचितप्रीचासाक ने तन्वी को सीधे गेमों में 15-7, 15-12 से पराजित किया।इससे पहले एशियाई अंडर-17 जूनियर चैंपियनशिप 2023 में तन्वी ने फिचितप्रीचासाक को हराया था, लेकिन इस बार थाई खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।तन्वी शर्मा अब वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले अपर्णा पोपट (1996), साईना नेहवाल (2006), सिरिल वर्मा (2015) और शंकर मुथुसामी (2022) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।गौरतलब है कि अब तक इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से एकमात्र स्वर्ण पदक साईना नेहवाल ने 2008 में जीता था।---------------
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
