बिहार विस चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत को प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त…

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक्स पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सुशासन, विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, “सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है।”उन्होंने कहा कि यह जनादेश बिहार के लिए नए संकल्प और तेज गति से काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्होंने जनता के बीच जाकर विकास एजेंडे को मजबूती से रखा और विपक्ष के “हर झूठ” का जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर बिहार के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने के लिए और अधिक प्रयास करेंगे तथा युवाओं और महिलाओं को नए अवसर उपलब्ध कराएंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत को बिहार की जनता के विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र और परिश्रम की रक्षक बिहार की जनता को वह कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहारवासियों ने विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर मुहर लगाई है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में बिहार के लिए अनेक कार्य किए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को जंगलराज से बाहर निकाला। शाह ने घुसपैठ पर की गई केंद्र सरकार की नीति को जनादेश का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने वोटबैंक की राजनीति और घुसपैठ समर्थकों को करारा जवाब दिया है। जनता अब "परफॉर्मेंस की राजनीति" को ही जनादेश देती है और यह जीत विकसित बिहार के संकल्प को साकार करेगी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर बिहार की जनता को प्रणाम और धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों पर जनता के विश्वास की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि बिहार ने महागठबंधन के “जंगलराज और भ्रष्टाचार” को नकार कर एनडीए के सुशासन और स्थिरता को स्वीकार किया है। नड्डा ने इस जनादेश को "विकसित बिहार–विकसित भारत" के लक्ष्य को हासिल करने में मील का पत्थर बताया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
