बिहार विधानसभा में राजग ने साबित किया बहुमत,ध्वनि मत से पारित हुआ विश्वास मत
पटना : बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अपना बहुमत साबित कर दिया। सदन में बिना मतदान के ही ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव…

पटना : बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अपना बहुमत साबित कर दिया। सदन में बिना मतदान के ही ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और सम्राट चौधरी सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया।
राजग के सभी सहयोगी दलों के विधायकों ने बारी-बारी से सरकार के समर्थन का एलान किया, जिसके बाद विश्वास प्रस्ताव आसानी से पारित हो गया।
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को नीतीश कुमार की जगह बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।
विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री एमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नेतृत्व, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी की बपौती नहीं है। 14 करोड़ जनता के समर्थन और आशीर्वाद से मैं मुख्यमंत्री बना हूं।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता किसी एक परिवार या व्यक्ति की जागीर नहीं हो सकती।
सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में हुए अत्याचारों ने ही उन्हें राजनीति में मजबूती दी। उन्होंने दावा किया कि लालू यादव ने उन्हें और उनके परिवार के 22 सदस्यों को जेल भेजा था और बाद में सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार “ट्रिपल सी” यानी क्राइम (अपराध), करप्शन (भ्रष्टाचार) और कम्युनलिज्म (सांप्रदायिकता)) पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जो भी महिलाओं के खिलाफ अपराध करेगा, उसे हमारी पुलिस पाताल से भी खोज निकालेगी।”
सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर पर जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) सीधे निगरानी करेगा। लोक सेवा का अधिकार कानून, भूमि पोर्टल, ई-म्यूटेशन और ई-मैपिंग जैसी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एक बड़ी जनहित घोषणा करते हुए कहा कि अब सड़क दुर्घटना में मौत होने पर पीड़ित परिवार को कुल 8 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसमें 4 लाख रुपये बीमा कंपनी और 4 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को “फिनिश” कर दिया। इस बयान पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी सदन में बोलते हुए भावुक हो गए। उन्होंने नीतीश कुमार को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि “दूरदृष्टि वाला नेता” अब सदन में उनके साथ नहीं है और वे अब दूसरे सदन के सदस्य बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है, जैसे एक दीपक की रोशनी से सभी लोग लंबे समय से मार्गदर्शन लेते आए हों, लेकिन वह दीपक अब दूर चला गया है। उसी रोशनी में बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था आगे बढ़ती रही है।
अंत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार का विजन रखते हुए विकास, सुशासन और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान वे विपक्ष पर हमलावर दिखे और तेजस्वी यादव को भी जवाब दिया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
