बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण के 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार समाप्त
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में पहले चरण में 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। पहले चरण में राज्य की कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। इसके लिए चुनाव आयोग…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में पहले चरण में 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। पहले चरण में राज्य की कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में मुख्य मुकाबला दो गठबंधनों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन के बीच है। राजग में जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रोलोमो) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, विकासशील इन्सान पार्टी (वीआईपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले (भाकपा-माले) और मार्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।पहले चरण के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों की बात करें, तो तारापुर में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) और राजद के अरुण कुमार के बीच के मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी। राजद के पारंपरिक गढ़ राघोपुर में महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से होने वाला है। महुआ विधानसभा सीट से लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के तेजप्रताप यादव और मुकेश कुमार रौशन के बीच कड़ी टक्कर है। अलीनगर और छपरा सीट पर सबकी नजरें रहने वाली है। अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर, तो छपरा से खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में हैं।इसी चरण में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से भाग्य आजमा रहे हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का नाम भी शामिल है। मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला भी पहले चरण में ही होने वाला है। इसके अलावा बिहार सरकार में वरीय मंत्री विजय चौधरी, जीवेश कुमार, संजय सरावगी और मदन सहनी की किस्मत का फैसला भी 06 नवम्बर को होगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों को देखें, तो पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों की सूचीआलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (एससी), मधेपुरा, सोनबर्षा (एससी), सहरसा, सिमरी, बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर अस्थान (एससी), गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (एससी), सकरा (एससी), कुरहनी, मुजफ्फरपुर, कांटि, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे (एससी), हथुआ, सीवान, जीरादेई, दरौली (एससी), रघुनाथपुर, दरौंदा, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गरखा (एससी), अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकर (एससी), राघोपुर, महनार, पातेपुर (एससी), कल्याणपुर (एससी), वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसेरा (एससी), हसनपुर, चेरिया-बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी (एससी), अलौली (एससी), खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर (एससी), इस्लामपुर, हिल्सा, नालंदा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम, सन्देश, बरहरा, आरास अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर (एससी) प्रमुख हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
