द इंडियन व्यू

बिल्डर ने बेसमेंट बनाने के लिए खोदा गहरा गड्ढा, पानी भरा, जीएम सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा : थाना रबूपुरा में एक उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक बिल्डर ने सार्वजनिक सड़क के पास बेसमेंट बनाने के लिए बहुत बड़ा गड्ढा खोद दिया है। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से जल प्रदूषण होकर कीचड़…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
3 min read
बिल्डर ने बेसमेंट बनाने के लिए खोदा गहरा गड्ढा, पानी भरा, जीएम सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा : थाना रबूपुरा में एक उपनिरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक बिल्डर ने सार्वजनिक सड़क के पास बेसमेंट बनाने के लिए बहुत बड़ा गड्ढा खोद दिया है। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से जल प्रदूषण होकर कीचड़ के रंग जैसा हो गया है। इस कारण से वायु प्रदूषण फैल रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि उप निरीक्षक आशीष यादव ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 28 डी में बिल्डर स्टार सिटी का प्रोजेक्ट चल रहा है। उक्त प्रोजेक्ट में सार्वजनिक सड़क के किनारे एक बहुत लंबा और चौड़ा गड्ढा खुदा है। इसे बड़े-बड़े यंत्रों से खुदाई कर बनाया गया है। जिसमें कई महीनों से पानी भरा है। काफी दिनों से पानी भरा होने के कारण जल बहुत ज्यादा प्रदूषित होकर कीचड़ जैसे रंग का हो गया है, एवं उक्त जल में वर्षा के जल द्वारा भी अपने साथ काफी कूड़ा करकट लाकर गड्ढे में भर दिया गया है। जिससे वायु में प्रदूषण फैल कर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है।

 

उक्त गढ्ढे के चारों तरफ बाड़ आदि का कोई प्रबंध, संकेतक आदि नहीं लगाए गए हैं। उक्त गड्ढे को इस तरह से काफी समय से सार्वजनिक सड़क में इतने समीप इस दशा में छोड़ना, मानव जीवन के संभावित खतरों को दर्शित होने के साथ-साथ गंभीर दुर्घटना की घटित होने एवं सार्वजनिक मार्ग के पास खुला जलमग्न गड्ढा सार्वजनिक उपद्रव के भी कारण बनने की संभावना को बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त गड्ढे के कुछ दूरी पर निर्माणाधीन भूखंड भी है, जिससे यह भी स्पष्ट होता है कि निर्माण प्रबंधन के नियमों का भी कोई पालन नहीं किया गया है। आसपास के किसानों द्वारा भी बताया गया कि जब हम लोग खेतों पर जाते हैं, तो इस जल भराव की गंदी हवा से सांस लेना दूभर हो जाता है। उन्होंने बताया कि उक्त लापरवाही पूर्ण कृत्य एवं संकट पैदा करने वाले कृत्य के बारे में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त कृत्य स्टार सिटी के बिल्डर के जीएम पुष्कर व प्रोजेक्ट हेड प्रीतम सिंह द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को पहले भी कई बार सचेत किया है, लेकिन ये लोग इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…