समाचार पोर्टल

'बिग बॉस 20' से काजी तौकीर के बाहर होने की खबरों पर टीम का आया जवाब

मुंबई : रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपनी मनोरंजक मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींच रहे काजी तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर उनके शो छोड़ने की चर्चा तेज हो गई थी। दावा किया जा रहा था कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते…

Ragwendra P Singh
October 6, 2026
2 min read
'बिग बॉस 20' से काजी तौकीर के बाहर होने की खबरों पर टीम का आया जवाब

मुंबई : रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपनी मनोरंजक मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींच रहे काजी तौकीर को लेकर सोशल मीडिया पर उनके शो छोड़ने की चर्चा तेज हो गई थी। दावा किया जा रहा था कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते उन्होंने सलमान खान के शो से अस्थायी दूरी बनाई है। बताया जा रहा था कि काजी डेंगू से पीड़ित हैं। अब उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इन चर्चाओं के बीच उनकी स्थिति स्पष्ट की है।काजी की टीम के मुताबिक, गायक पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस 20' के दौरान बुखार से जूझ रहे हैं। टीम ने बताया कि हाल ही में कमजोरी महसूस होने के बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। टीम ने साफ किया कि काजी अभी भी शो का हिस्सा हैं और उनकी सेहत को लेकर शो की टीम के लगातार संपर्क में है। आराम के दौरान भी वह अपनी क्षमता के अनुसार शो में हिस्सा ले रहे हैं और साथी प्रतियोगियों व दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।टीम ने प्रशंसकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और काजी के लिए अपना प्यार, प्रार्थना और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें। साथ ही कहा कि उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी समय-समय पर शेयर की जाएगी। टीम को उम्मीद है कि पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद काजी जल्द ही पहले की तरह ऊर्जा और उत्साह के साथ नजर आएंगे। 'बिग बॉस 20' का प्रसारण कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…