द इंडियन व्यू

'बिग बॉस 20' में आसिफ खान का पारा चढ़ा, मेकर्स पर फूटा गुस्सा

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में, बिग बॉस ने इस हफ्ते की नामांकन प्रक्रिया को रद्द कर दिया और सजा के तौर पर सीधे-सीधे आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहैद खान को…

Ragwendra P Singh
September 15, 2026
2 min read
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान का पारा चढ़ा, मेकर्स पर फूटा गुस्सा

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में, बिग बॉस ने इस हफ्ते की नामांकन प्रक्रिया को रद्द कर दिया और सजा के तौर पर सीधे-सीधे आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहैद खान को नॉमिनेट कर दिया। बेघर होने के लिए नामांकित होने पर, 'पंचायत' अभिनेता आसिफ का पारा चढ़ गया और उन्होंने शो को "अन्यायपूर्ण" बताते हुए निर्माताओं के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की।आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बतायाबिग बॉस ने सभी प्रतियोगियों ने को एक वीडियो दिखाया जिसमें आसिफ, यंग डीएसए, रोहैद और स्काउट नामांकन प्रक्रिया पर बातचीत कर रहे थे, जो नियम का उल्लंघन है। चूकि यंग घर के कप्तान हैं, इसलिए उन्हें छोड़कर बाकी तीनों को नामांकित किया गया। हालांकि, आसिफ ने कहा कि बिग बॉस को अन्य प्रतियोगियों की चर्चा वाले वीडियो को भी दिखाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनकी आपसी दोस्ती तोड़ने के लिए किया जा रहा है।आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बतायाआसिफ ने कहा, "मुझे लग रहा है कि खेल ही अन्यायपूर्ण है। क्या आप उन्हें यहां सिर्फ जिताने के लिए लाए हैं? अगर ऐसा है तो हमें पहले बताना चाहिए था। यह ठीक होता अगर बिग बॉस ने बस यह घोषणा कर दी होती कि इन चारों प्रतियोगियों ने नामांकन पर चर्चा की है और मैं उन्हें बेदखली के लिए नामांकित कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि अगर बिग बॉस के खिलाफ लड़ना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।