बारिश बनी खलनायक, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 रद्द
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया को अभिषेक…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला गया पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी थी और 3.5 ओवर में 35 रन जोड़े थे।
अभिषेक 14 गेंद पर 4 चौकों से 19 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव उतरे। गिल और सूर्या भारतीय पारी को तेजी से आगे बढ़ा रहे थे कि बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा। बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा। मैच जब शुरू हुआ तो 20 ओवर से घटाकर 18 ओवर किया गया।
गिल और सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में स्कोर 97 तक पहुंचाया था कि बारिश शुरू हो गई। गिल 20 गेंद पर 4 छक्के और 1 चौके से 37 और सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौकों से 39 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई थी।

लंबे इंतजार के बाद बारिश नहीं रुकती देख अंपायरों ने मैच रद्द करने का ऐलान किया। अभिषेक शर्मा का एकमात्र विकेट नाथन एलिस को मिला। भारत के लिए इस मैच में सकारात्मक बात यह रही कि लंबे समय बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने पुराने रंग में दिखे।
सूर्या के बल्ले पर गेंद अच्छे से आ रही है। वह वे सारे शॉट खेल पा रहे थे, जिसके लिए उनकी लोकप्रियता है। सूर्या ने अपनी पारी में 2 छक्के लगाए। इस दौरान टी20 में 150 छक्के लगाने वाले वह रोहित शर्मा के बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। 31 अक्टूबर को सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
