बांग्लादेश में मानसून की दस्तक, बारिश के बीच मुंशीगंज में पुल ढहा
ढाका : बांग्लादेश में मानसून के दस्तक देने के साथ बरसात शुरू हो गई है। इससे आम लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। देश के मुंशीगंज जिले के सदर उपजिला में रोजोट्रेखा नहर पर बना कंक्रीट का पुल शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ढह गया।…

ढाका : बांग्लादेश में मानसून के दस्तक देने के साथ बरसात शुरू हो गई है। इससे आम लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। देश के मुंशीगंज जिले के सदर उपजिला में रोजोट्रेखा नहर पर बना कंक्रीट का पुल शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ढह गया। इससे खासकंडी और नोलबुनियाकांडी गांवों के बीच सड़क संपर्क टूट गया और हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश में खाड़ी में दबाव के कारण हुई भारी बारिश के बीच प्रकृतिजन्य यह वाकया हुआ। मुंशीगंजको बिक्रमपुर के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्य बांग्लादेश में ढाका डिवीजन का प्रमुख शहर है। यह मुंशीगंज जिले का मुख्यालय भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खासकंडी कब्रिस्तान के पास स्थित पुल कुछ साल पहले रोजोट्रेखा नहर पर बनाया गया था। यह खासकांडी और नोलबुनियाकांडी क्षेत्र के लगभग 2,000 से 2,500 लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश और संपर्क मार्ग के आसपास मिट्टी के कटाव ने संरचना को कमजोर कर दिया। मुंशीगंज सदर उपजिला के अधिकारी मोहम्मद महबूबुर रहमान ने कहा कि जानकारी जुटाई जा रही हैं। जल्द से जल्द आवागमन को बहाल करने के लिए आला अधिकारियों से चर्चा की गई है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से पुल की मरम्मत के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।
इस बीच बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून के आगमन के साथ ही आगामी 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि रंगपुर, मैमनसिंह, चटगांव और सिलहट संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश,गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवा चलने की संभावना है। राजशाही, ढाका, खुलना और बारीसाल संभागों में एक या दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बांग्लादेश में दस्तक दे चुका है। यह पूरे देश में सक्रिय है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
