द इंडियन व्यू

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 12 साल बाद फिर से होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन

ढाका : बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में 12 साल बाद खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली वापस लौट रही है। बीपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। टूर्नामेंट के पहले दो सीज़न (2012 और 2013) में खिलाड़ियों…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
3 min read
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 12 साल बाद फिर से होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन

ढाका : बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में 12 साल बाद खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली वापस लौट रही है। बीपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। टूर्नामेंट के पहले दो सीज़न (2012 और 2013) में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी, जिसके बाद अगले नौ संस्करणों में खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट प्रणाली के ज़रिए किया जाता रहा।नीलामी 23 नवंबर को ढाका के एक होटल में आयोजित की जाएगी, जिसमें पांच फ्रेंचाइजी — ढाका कैपिटल्स, चट्टोग्राम रॉयल्स, राजशाही वॉरियर्स, रंगपुर राइडर्स और सिलहट टाइटन्स — हिस्सा लेंगी। ये टीमें बीपीएल के 12वें संस्करण के लिए अपने खिलाड़ी चुनेंगी।बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, “इस बार की नीलामी एक नए फ्रेंचाइजी स्वामित्व चक्र की शुरुआत करेगी। इसमें एक पुनर्गठित और पारदर्शी बोली प्रणाली लागू की जाएगी ताकि बीपीएल अंतरराष्ट्रीय टी20 फ्रेंचाइजी मानकों के अनुरूप हो सके।”नई प्रणाली के तहत स्थानीय खिलाड़ियों को छह श्रेणियों और विदेशी खिलाड़ियों को पांच श्रेणियों में बांटा जाएगा।स्थानीय खिलाड़ियों की शीर्ष ‘ए’ श्रेणी का आधार मूल्य 50 लाख टका तय किया गया है, और हर बोली 5 लाख टका की वृद्धि में बढ़ेगी।विदेशी खिलाड़ियों की शीर्ष श्रेणी की शुरुआती कीमत 35,000 अमेरिकी डॉलर होगी, जिसमें हर बोली 5,000 डॉलर की वृद्धि में बढ़ेगी।हर फ्रेंचाइजी को नीलामी से पहले दो बांग्लादेशी खिलाड़ी (ए और बी श्रेणी से) और एक या दो विदेशी खिलाड़ी सीधे साइन करने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए बीपीएल गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी जरूरी होगी।नीलामी दो चरणों में होगी — पहले स्थानीय खिलाड़ियों की, उसके बाद विदेशी खिलाड़ियों की।प्रत्येक टीम को कम से कम 11 स्थानीय खिलाड़ी खरीदने होंगे, जबकि अधिकतम 15 स्थानीय खिलाड़ी टीम में शामिल किए जा सकते हैं।सीधे साइन किए गए खिलाड़ी इस गणना में शामिल नहीं होंगे।स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक टीम का बजट 4.5 करोड़ टका होगा (सीधे साइन किए खिलाड़ियों के भुगतान को छोड़कर)। विदेशी खिलाड़ियों के लिए अधिकतम बजट 3.5 लाख अमेरिकी डॉलर तय किया गया है, जिसमें डायरेक्ट साइनिंग भी शामिल हैं।हर टीम दो से चार विदेशी खिलाड़ियों को अपने प्लेइंग XI में शामिल कर सकेगी, लेकिन नीलामी से कम से कम दो विदेशी खिलाड़ियों को खरीदना अनिवार्य होगा।खिलाड़ियों को भुगतान तीन किस्तों में किया जाएगा —25% साइनिंग के समय, 55% टीम के अंतिम लीग मैच से पहले, और शेष 20% टूर्नामेंट समाप्त होने के 30 दिनों के भीतर।सभी भुगतान राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड के कर नियमों के अनुसार होंगे।नीलामी समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी टीमों को अपने अंतिम स्क्वॉड की सूची बीपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंपनी होगी। सभी अनुबंध बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मानक त्रिपक्षीय अनुबंध प्रारूप में होंगे।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।