द इंडियन व्यू

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में प्रतिका रावल को लगी चोट, मेडिकल टीम कर रही निगरानी

फॉर्म में चल रहीं सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को यहां बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लगी और उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा जिससे भारत को बड़ा झटका लगा। डीप…

Ragwendra P Singh
October 26, 2025
2 min read
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में प्रतिका रावल को लगी चोट, मेडिकल टीम कर रही निगरानी

फॉर्म में चल रहीं सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को यहां बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी महिला विश्व कप मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लगी और उन्हें लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा जिससे भारत को बड़ा झटका लगा। डीप मिडविकेट पर क्षेत्ररक्षण कर रही प्रतिका का 21वें ओवर की अंतिम गेंद पर दाहिना टखना मुड़ गया।

ऐसा लग रहा था कि लगातार बारिश के चलते डीवाई पाटिल स्टेडियम के गीले मैदान पर उनका पैर फंस गया। भारत को सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। भारतीय टीम प्रबंधन ने बयान में कहा, ‘‘टीम इंडिया की ऑलराउंडर प्रतिका रावल को बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय घुटने और टखने में चोट लग गई।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।’’ प्रतिका गेंद के करीब पहुंचीं लेकिन पैर फंसने के कारण वह मैदान पर गिर गईं और गेंद बाउंड्री पर चली गई।

@BCCIWomen

उनकी साथी खिलाड़ी और भारत का सहयोगी स्टाफ उनकी मदद के लिए दौड़ा। मैदानकर्मियों ने एक स्ट्रेचर भी मैदान पर पहुंचाया लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि प्रतिका भारतीय सहयोगी स्टाफ की मदद से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चली गईं।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1982476317460484568

उप कप्तान स्मृति मंधाना के साथ सफल सलामी जोड़ी बनाने वाली प्रतिका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 122 रन की मैच विजयी पारी खेली थी जिससे भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।