बलिया पुलिस ने मुठभेड़ में पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
बलिया : बलिया पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। एएसपी अनिल झा ने गुरुवार सुबह बताया कि रात करीब पौने तीन…

बलिया : बलिया पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।
एएसपी अनिल झा ने गुरुवार सुबह बताया कि रात करीब पौने तीन बजे नगरा थाने की पुलिस टीम रेकुआ-नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मोटरसाइकिल सवार बिना रुके पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। मोटरसाइकिल सवार ने अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि घायल शख्स सतीश सैनी पुत्र स्व मुन्ना सैनी निवासी गुठौली थाना बांसडीह रोड का निवासी है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर 20 मई व चार जून की रात्रि में देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह पर कुछ पेटी देशी शराब व नगद पैसे व स्कैनर चोरी कर लिया था। यही नहीं नौ मई को को गडवार से मोटरसाईकिल चोरी व जमुआँव नहर पुलिया उभाव के पास से 24 मई को एक लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। घायल बदमाश सतीश सैनी को इलाज इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। सतीश सैनी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
