बराबरी के बाद यूपी की पुरुष टीम का जलवा, बिहार 41-37 से पराजित
लखनऊ। महिला टीम के बाद मेजबान उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप में जीत दर्ज करते हुए दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने बिहार को रोमांचक मैच…

लखनऊ। महिला टीम के बाद मेजबान उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप में जीत दर्ज करते हुए दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। चैंपियनशिप के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने बिहार को रोमांचक मैच में 41-37 से हराया।
37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है।
पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की जीत में अविनाश ने सर्वाधिक 11 गोल दागने में सफलता हासिल की। उनका साथ देते हुए मनकेश ने 9, विक्रांत ने 8, प्रदीप व रजनीश ने 4-4 और यशवंत ने 3 गोल करते हुए टीम को मजबूती दी। बिहार की ओर से शुभम व मुकेश ने 10-10 गोल दागे, रिधम ने आठ, तौसीफ ने 5 व रोशन ने 3 गोल किए लेकिन टीम मैच पलट नहीं सकी। इस मैच में मध्यांतर तक दोनों ही टीमें 19-19 से बराबरी पर थी।

पुरुष वर्ग में ही पंजाब ने रोमांचक मैच में सीआईएसएफ के खिलाफ 37-35 से रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब से गुरिंदर ने सर्वाधिक 11 गोल किए। वहीं गौरव ने 7, जशमीत ने 4 व संजू और जगमीत ने 3-3 गोल करने में सफलता हासिल की। सीआईएसएफ से संदीप ने 7, आमिर ने 6 और अमित ने 4 गोल किए।
एक अन्य मैच में सीआईएसएफ ने दमदार वापसी करते हुए जम्मू-कश्मीर को 42-33 से हराया। विजेता टीम की ओर से ब्रिटन व आमिर ने सर्वाधिक 10-10 गोल दागे। उनका साथ देते हुए संदीप ने 8 व अमित ने 6 गोल किए। जम्मू-कश्मीर से नीरज व दलीप 9-9 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रहे।

पुरुष वर्ग में दिल्ली ने गुजरात को रोमांचक मैच में 35-34 से हराया। एक अन्य मैच में सीआरपीएफ ने दिल्ली को 21-19 से मात दी। दूसरी ओर राजस्थान ने बीएसएफ को 40-37 से और महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 35-31 से हराया। महिला वर्ग में राजस्थान ने पंजाब को 21-16 से हराया। राजस्थान से रूकमणि ने 8 व पूजा कंवर ने 6 गोल किए। पंजाब से अर्शपीत कौर ने सर्वाधिक आठ गोल किए।
दूसरे दिन हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डा.तेजराज सिंह, कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष जसवीर सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल व कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने भी मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

चैंपियनशिप के प्रायोजकों में बीबीडी ग्रुप, टाटा ग्रीन बैट्रीज, श्यामा हैंडबॉल अकादमी व सह प्रायोजकों में राजेश मसाले, भारतीय युवा परिषद व स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज आलमबाग लखनऊ है।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
