समाचार पोर्टल

बदरीनाथ मंदिर की भेंट गणना में कथित अनियमितता, कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

देहरादून/बदरीनाथ : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ मंदिर की भेंट गणना में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली बदरीनाथ में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।…

Ragwendra P Singh
July 8, 2026
1 min read
बदरीनाथ मंदिर की भेंट गणना में कथित अनियमितता, कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

देहरादून/बदरीनाथ : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ मंदिर की भेंट गणना में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली बदरीनाथ में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। मामले की समिति और शासन स्तर पर उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

प्राथमिकी के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो जुलाई को प्रसारित सूचना के आधार पर मंदिर की भेंट गणना में कथित अनियमितता की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में संबंधित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर सुबह करीब नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच भेंट गणना स्थल से नकदी अवैध रूप से उठाकर ले जाने की पुष्टि होने का दावा किया गया है।

 

समिति ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के साथ उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आठ जुलाई को कोतवाली बदरीनाथ में मामला दर्ज कराया गया।

 

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। समिति का कहना है कि विभागीय जांच की कार्रवाई भी समानांतर रूप से जारी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…