बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सुहेल मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगी
फिरोजाबाद : थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने सोमवार देर रात नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने वाले वाँछित अभियुक्त सुहेल उर्फ छोटू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में…

फिरोजाबाद : थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने सोमवार देर रात नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने वाले वाँछित अभियुक्त सुहेल उर्फ छोटू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में एक दरोगा भी घायल हो गए। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 6 जुलाई को थाना रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत सुहेल उर्फ छोटू ने एक नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
उन्होंने बताया कि थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ सोमवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना पर चेकिंग के दौरान अबू हुरैरा स्कूल हसमतनगर कब्रिस्तान की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर उसने पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिसमें उपनिरीक्षक राजकुमार थाना रामगढ़ घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त की पहचान सुहेल उर्फ छोटू पुत्र अहजाज निवासी कोहिनूर रोड़ थाना रामगढ़ के रूप में हुई है जो थाना रामगढ़ पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त है।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल उपनिरीक्षक राजकुमार को भी उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
