द इंडियन व्यू

बंगाल में सत्ता में आने पर जनता से “लूटा गया हर पैसा” ब्याज समेत वापस दिलाएंगे : अमित शाह

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनता से “लूटा गया हर पैसा” ब्याज समेत वापस दिलाएगी।…

Ragwendra P Singh
April 15, 2026
2 min read
बंगाल में सत्ता में आने पर जनता से “लूटा गया हर पैसा” ब्याज समेत वापस दिलाएंगे : अमित शाह

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बुधवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनता से “लूटा गया हर पैसा” ब्याज समेत वापस दिलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र पर 24 साल के लंबे शासनकाल के बावजूद भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।

 

जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई तय है और इसकी शुरुआत उत्तर बंगाल से होगी। उन्होंने कहा कि मोदी ने 12 साल गुजरात में और 12 साल केंद्र में शासन किया, लेकिन उन पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा।

 

अमित शाह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने शिक्षक भर्ती घोटाले में लगभग 300 करोड़ और उत्तर बंगाल के लिए केंद्र द्वारा जारी बाढ़ राहत फंड से करीब 100 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर बंगाल ‘तीन टी’—चाय, लकड़ी और पर्यटन के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता बनर्जी ने इसमें “चौथा टी आंसू” जोड़ दिया है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित अत्याचार का प्रतीक है।

 

अमित शाह ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कमल के निशान के सामने बटन दबाएं ताकि भाजपा “टीएमसी के गुंडों को ढूंढकर उन्हें न्याय के कटघरे में ला सके।”

 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि भाजपा सरकार बनने पर चाय बागान के श्रमिकों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे, जिससे वे भूमि के मालिक बन सकें।-------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…