बंगाल में बंपर मतदान पर ममता बनर्जी ने कहा - अधिकार बचाने की लड़ाई में लोग घरों से निकले
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 90 प्रतिशत मतदान दर्ज होने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे जनता के अधिकारों की लड़ाई से जोड़ते हुए बड़ा बयान…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 90 प्रतिशत मतदान दर्ज होने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे जनता के अधिकारों की लड़ाई से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी मतदान इसलिए हो रहा है क्योंकि लोग अपने अधिकार, पहचान और भविष्य की रक्षा के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
चौरंगी क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नयना बंद्योपाध्याय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि अधिकार बचाने की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए थे, जिनमें से लाखों नाम कानूनी लड़ाई के बाद फिर से जुड़वाए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग जानते हैं कि यदि उनके अधिकारों की रक्षा नहीं हुई तो संपत्ति, पहचान, पता और रोजगार तक पर संकट आ सकता है। इसी वजह से मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करने निकले हैं। उन्होंने कहा कि जनता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए मतदान कर रही है।
ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आगे चलकर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और परिसीमन जैसे कदमों के जरिए राजनीतिक समीकरण बदलने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता इन मुद्दों को समझती है और इसी कारण मतदान में जबरदस्त भागीदारी दिखा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार पर भी मुख्यमंत्री ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी दल द्वारा जीत का दावा करना उचित नहीं है, क्योंकि अंतिम फैसला जनता करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम मतदाता तय करेंगे, न कि राजनीतिक घोषणाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता सजग है और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश का जवाब मतदान के जरिए दे रही है। उन्होंने रिकॉर्ड मतदान को जनता की राजनीतिक चेतना और लोकतांत्रिक भागीदारी का प्रमाण बताया। ---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
