फ्लाइट में देरी से एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, इंडिगो एयरलाइंस के यात्रियों में गुस्सा
बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर पूरे परिवार की मौजूदगी में विसर्जित कर दी गईं। परिवार ने इस अनुष्ठान को बेहद गोपनीय रखना चाहा, लेकिन इसी दौरान हुई एक घटना ने सबका ध्यान खींच…

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर पूरे परिवार की मौजूदगी में विसर्जित कर दी गईं। परिवार ने इस अनुष्ठान को बेहद गोपनीय रखना चाहा, लेकिन इसी दौरान हुई एक घटना ने सबका ध्यान खींच लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने सुबह करीब 9:30 बजे अपने दादा की अस्थिया गंगा में प्रवाहित कीं। विसर्जन के दौरान करण अपने जज़्बातों पर काबू नहीं रख पाए और दादा को याद करते हुए जोर-जोर से रो पड़े। परिवार का माहौल बेहद भावुक था।पैपराज़ी पर सनी देओल का फूटा गुस्साअस्थि विसर्जन जैसे अत्यंत निजी और भावुक क्षण में जब कुछ पैपराज़ी तस्वीरें और वीडियो लेने लगे, तो सनी देओल खुद को संभाल नहीं पाए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सनी एक फोटोग्राफर की ओर बढ़ते नजर आते हैं। गुस्से में उसका कैमरा पकड़ते हुए वे कहते हैं, "क्या तुम लोगों ने अपनी शर्म बेच दी है? क्या तुम्हें पैसे चाहिए? कितने पैसे चाहिए?" सनी की नाराजगी की वजह यही थी कि परिवार के गहरे दुख और धार्मिक रस्मों के बीच भी पैपराज़ी ने निजता का सम्मान नहीं किया।लंबी बीमारी के बाद हुआ था धर्मेंद्र का निधनफिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और ब्रीचकैंडी अस्पताल में उपचारत थे। हालत में मामूली सुधार के बाद परिवार ने उन्हें घर ले जाने का निर्णय लिया था, लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
