फ्रेंच ओपन में खिताबी जीत के इरादे से उतरेंगे सात्विक-चिराग
एशिया में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद, शीर्ष भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे।…

एशिया में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद, शीर्ष भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे।
विश्व की छठे नंबर की भारतीय जोड़ी पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में बाहर होने से पहले हांगकांग और चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थी। वह अपने पहले मैच में इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दियांतो और रहमत हिदायत की जोड़ी से भिड़ेगी।
2022 और 2024 में सात्विक और चिराग ने फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था और वह अपने इस प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। उन्होंने इस वर्ष पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक भी जीता था।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य सेन एक बार फिर आयरलैंड के नहत गुयेन के खिलाफ पुरुष एकल में अपना अभियान शुरू करेंगे, जबकि अमेरिकी ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी को जापान के कोकी वतनबे के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
महिला एकल में उभरती स्टार अनमोल खरब को पहले दौर में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त एन से-यंग के रूप में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। अनुपमा उपाध्याय का सामना चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान यू से, जबकि विश्व जूनियर चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली उन्नति हुड्डा का सामना मलेशिया की करुपाथेवन लेत्शाना से होगा।
पुरुष युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक भी अपनी चुनौती पेश करेंगे जबकि महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंह तथा पांडा बहनों रुतुपर्णा और श्वेतपर्णा के बीच पहले दौर का मुकाबला होगा। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो तथा रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गड्डे की जोड़ी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
