द इंडियन व्यू

फ्रांस ने यूक्रेन को 4-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

पेरिस : फ्रांस ने किलियन एमबाप्पे के दो गोल और माइकल ओलीसे व ह्यूगो एकिटिके के एक-एक गोल की बदौलत गुरुवार को यूक्रेन को 4-0 से हराते हुए फीफा विश्व कप 2026 के लिए जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला 2015 के पेरिस हमलों के…

Ragwendra P Singh
November 14, 2025
3 min read
फ्रांस ने यूक्रेन को 4-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

पेरिस : फ्रांस ने किलियन एमबाप्पे के दो गोल और माइकल ओलीसे व ह्यूगो एकिटिके के एक-एक गोल की बदौलत गुरुवार को यूक्रेन को 4-0 से हराते हुए फीफा विश्व कप 2026 के लिए जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला 2015 के पेरिस हमलों के पीड़ितों को समर्पित था।पार्क दे प्रिंसेस में खेले गए मुकाबले में कप्तान एमबाप्पे ने दूसरे हाफ की शुरुआत में पेनल्टी से पहला गोल दागा। ओलीसे ने 76वें मिनट में बढ़त दोगुनी की। इसके बाद एमबाप्पे ने एक और गोल किया, जबकि एकिटिके ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागते हुए टीम की जीत को पक्का कर दिया।हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलिकिक-ऑफ से पहले 41,000 दर्शकों ने 2015 में पेरिस और उसके आसपास हुए आतंकी हमलों की 10वीं बरसी पर एक मिनट का मौन रखा। इन हमलों में 130 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से अधिकांश बाटाकलां कॉन्सर्ट हॉल में मारे गए थे। एक व्यक्ति की मौत स्टेड दे फ्रांस के पास भी हुई थी, जहां आत्मघाती हमलावरों ने प्रेवेश की कोशिश की थी।फ्रांस के कोच डिडिएर डेशैंप्स, जो उस समय भी टीम के प्रभारी थे, ने पहले ही साफ कर दिया है कि 2026 विश्व कप उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा।अजेय बढ़त, 1994 के बाद हर विश्व कप में जगहएक मैच बाकी रहते हुए फ्रांस ने यूरोपीय क्वालिफाइंग ग्रुप डी में आइसलैंड और यूक्रेन पर छह अंकों की अजेय बढ़त बना ली है। फ्रांस 2018 का विश्व चैंपियन और 2022 का उपविजेता है तथा 1994 में चूकने के बाद हर विश्व कप में क्वालीफाई करता आया है।वहीं यूक्रेन और आइसलैंड अब रविवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्ले-ऑफ में जगह के लिए ‘शूट-आउट’ मुकाबला खेलेंगे।ओलीसे और एमबाप्पे चमकेपहले हाफ में ब्रैडली बारकोला ने शानदार प्रयास किया, जिसे क्रॉसबार पर टिप कर गोलकीपर ने बचा लिया। दूसरे हाफ में ओलीसे को पेनल्टी क्षेत्र में फाउल किया गया और एमबाप्पे ने मौके को गोल में बदल दिया। इसके बाद मध्य में शिफ्ट होने के बाद ओलीसे का खेल और निखरकर सामने आया।उन्होंने पहले एकिटिके को पोस्ट मारने का मौका दिलाया और फिर खुद घूमकर टीम के लिए दूसरा गोल दागा। इसके बाद यूक्रेन की टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।83वें मिनट में एमबाप्पे ने नजदीक से गोल कर अपना अंतरराष्ट्रीय गोलों का आंकड़ा 55 तक पहुंचा दिया। अब वह फ्रांस के सर्वकालिक शीर्ष गोलदाताओं की सूची में ओलिवियर गिरू (57) से सिर्फ दो गोल पीछे हैं।लिवरपूल के एकिटिके ने अंतिम क्षणों में शानदार मूव को गोल में बदलकर फ्रांस की जीत 4-0 से पक्की कर दी।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…