फीफा विश्व कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की
नई दिल्ली : पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो विश्व कप के नॉकआउट…

नई दिल्ली : पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।
क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में शुरुआत करने वाले सबसे उम्रदराज़ आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए।
41 वर्ष, 4 महीने और 27 दिन की उम्र में रोनाल्डो ने बोस्निया एवं हर्जेगोविना के एडिन जेको का रिकॉर्ड तोड़ा। जेको ने अमेरिका के खिलाफ अंतिम-32 मुकाबले में 40 वर्ष, 106 दिन की उम्र में खेला था।
रोनाल्डो विश्व फुटबॉल इतिहास के उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने छह फीफा विश्व कप खेले हैं। अपने शानदार करियर में वह पुर्तगाल को एक यूरोपीय चैम्पियनशिप और दो यूईएफए नेशंस लीग खिताब भी जिता चुके हैं।
41 वर्षीय रोनाल्डो लगातार रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए विश्व फुटबॉल में अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं। अब उनकी नजर पुर्तगाल को विश्व कप 2026 में आगे बढ़ाने और अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने पर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
