फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी
फिरोजाबाद : शिकोहाबाद थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात दाे शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दाैरान एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्राधिकारी…

फिरोजाबाद : शिकोहाबाद थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात दाे शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दाैरान एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्षेत्राधिकारी प्रवीण तिवारी ने शनिवार काे बताया कि थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव खतौली निवासी प्रेमवीर ने थाना शिकोहाबाद पर सूचना दी कि 11 जुलाई को वह नारायण तिराहा पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इस दाैरान मोटरसाइकिल पर सवार दाे लुटेरेे उसका माेबाइल छीनकर भाग गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बीती रात शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि लूट की घटना करने वाले अपाचे मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तगण दाहिनी पुलिया की ओर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दाहिनी पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान माेटर साइकिल सवार संदिग्धों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगते ही माेटर साइकिल से गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके साथी काे भी दबाेच लिया।
घायल अभियुक्त की पहचान आसफाबाद के माेतीनगर निवासी विकास और उसके साथी एलानी निवासी सचिन राठाैर के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त लूट के मामले में वांछित चल रहे थे। इनके कब्जे से लूट के पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस व एक अपाचे मोटसाइकिल बरामद की हैं। घायल लुटेरे का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
