फिन एलेन के नाबाद शतक से न्यूजीलैंड फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को हराया
फिन एलेन के रिकॉर्ड 33 गेंद में नाबाद शतक से न्यूजीलैंड ने इस टी20 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीन सप्ताह बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के…

फिन एलेन के रिकॉर्ड 33 गेंद में नाबाद शतक से न्यूजीलैंड ने इस टी20 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को नौ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
तीन सप्ताह बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये आईपीएल में खेलने जा रहे एलेन ने अपनी पारी में 10 चौके और आठ छक्के लगाकर न्यूजीलैंड को 170 रन के लक्ष्य तक सिर्फ 12.5 ओवर में पहुंचाया।
टी20 विश्व कप के सबसे तेज शतक में ईडन गार्डंस पर होली के दिन बल्ले से आतिशबाजी देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका के लिये अर्धशतक बनाने वाले मार्को यानसेन ने 2.5 ओवर में 53 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मिचेल सेंटनेर की कप्तानी वाली कीवी टीम ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 169 रन पर रोक दिया।
आफ स्पिनर कोल मैकोंची (एक ओवर में नौ रन देकर दो विकेट) और बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र (चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट) ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया।

जवाब में एलेन और टिम सीफर्ट (33 गेंद में 58 रन) ने नौ ओवर में 117 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 2021 के बाद दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। भारत अगर इंग्लैंड को हरा देता है तो यह फाइनल पिछले साल की चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल का दोहराव होगा।
एलेन और सीफर्ट ने पावरप्ले के छह ओवरों में 84 रन बना डाले। एलेन ने 19 गेंद में पहला पचासा और 14 गेंद में दूसरा पूरा किया। इससे पहले यानसेन के 30 गेंद में नाबाद 55 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए आठ विकेट पर 169 रन बनाये।
दक्षिण अफ्रीका ने 11वें ओवर में पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिये थे। इसके बाद यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स (24 गेंद में 29 रन) ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिये 73 रन जोड़े। पारी के आगे बढ़ने के साथ ही ओस की भूमिका अहम हो गई और स्ट्रोक्स खेलना आसान लगने लगा।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में शामिल यानसेन ने अपनी पारी में पांच छक्के लगाये और अधिकांश छक्के दर्शक दीर्घा की 15वीं पंक्ति के पार गए जिससे उनके दमखम और टाइमिंग का पता चलता है। उन्होंने 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन को दो छक्के लगाये।
पहले गेंदबाजी चुनने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने दूसरे ओवर में आफ स्पिनर मैकोंची को गेंद सौंपी जिन्होंने मैच में एक ही ओवर डाला लेकिन क्विंटोन डिकॉक (10) और रियान रिकेलटन (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया।
डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंद में 34 रन बनाये लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्हें जेम्स नीशाम ने आउट किया। रविंद्र ने एडेन माक्ररम (18) और डेविड मिलर (छह) को पवेलियन भेजा। ब्रेविस के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन था। दक्षिण अफ्रीका टीम ने आखिरी दो ओवर में विकेट गंवाये और 175 रन के पार नहीं पहुंच सकी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
