द इंडियन व्यू

लामार्टीनियर कॉलेज ने यूनिटी कॉलेज को 1-0 से हराकर जीता खिताब

लखनऊ। चौक स्टेडियम पर खेले गये जगदीश गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गुरुवार को कड़े मुकाबले में लामार्टीनियर कालेज ने यूनिटी कालेज पर 1-0 गोल से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया। लामार्टीनियर कालेज…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
1 min read
लामार्टीनियर कॉलेज ने यूनिटी कॉलेज को 1-0 से हराकर जीता खिताब

लखनऊ। चौक स्टेडियम पर खेले गये जगदीश गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गुरुवार को कड़े मुकाबले में लामार्टीनियर कालेज ने यूनिटी कालेज पर 1-0 गोल से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया। लामार्टीनियर कालेज की ओर से रॉबर्ट ने पहले हॉफ में एक गोल की सफलता हासिल कर टीम का मनोबल बढ़ाया।

जगदीश गांधी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

खेल के पहले हाफ में यूनिटी और लामार्टीनियर के बीच उम्दा प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों ओर से एक दूसरे पर आक्रामक हमले के साथ गोल दागने के प्रयास हुए। इस बीच दोनों ओर से गोलकीपरर्स की अहम भूमिका रही।

लामार्टीनियर कालेज के रॉबर्ट को मिली एक गोल की सफलता

पहले हाफ के 29वें मिनट में लामार्ट की ओर से रॉबर्ट ने गोल दागकर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया जो कि दूसरे हाफ के अंत तक बरकरार रहा। रॉबर्ट के गोल से लामार्टीनियर कालेज ने 1-0 गोल से खिताब जीत लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।