द इंडियन व्यू

फडणवीस का दावा : 1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं

कोलकाता : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल से लंबे समय से जुड़ी करीब 1400 कंपनियों ने अपना आधार महाराष्ट्र स्थानांतरित कर लिया है। उन्होंने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था में…

Ragwendra P Singh
April 17, 2026
2 min read
फडणवीस का दावा : 1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं

कोलकाता : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल से लंबे समय से जुड़ी करीब 1400 कंपनियों ने अपना आधार महाराष्ट्र स्थानांतरित कर लिया है। उन्होंने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट का संकेत बताया।

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में न्यू टाउन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि कई बड़ी कंपनियां, जिनका बंगाल से दशकों पुराना संबंध था, अब महाराष्ट्र में कारोबार कर रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि करीब 1400 कंपनियां बंगाल छोड़कर महाराष्ट्र में व्यापार कर रही हैं। इनमें कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। कहा जा रहा है कि पुरानी कंपनियां गईं तो नई कंपनियां यहां पंजीकृत हुई हैं। मेरा सवाल है कि क्या उन्होंने पूर्ण रूप से काम शुरू किया है? यह आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए।

 

फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले उठाई गई चिंताओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में पश्चिम बंगाल का योगदान वर्षों में घटा है। उन्होंने कहा कि राज्य औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में पिछड़ रहा है।

 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रोजगार एजेंडे को सामने रखते हुए कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो संकल्प पत्र के अनुसार एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

फडणवीस ने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। इनके लिए रोजगार सृजन अत्यंत आवश्यक है। सरकारें अनुकूल वातावरण बनाती हैं, लेकिन रोजगार उद्योग ही देते हैं। सरकारी नौकरियों की भी एक सीमा है। भाजपा शासित राज्यों ने ऐसा वातावरण बनाया है और बंगाल में भी ऐसा परिवर्तन होगा।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि शासन में परिवर्तन होता है तो पश्चिम बंगाल अगले पांच से सात वर्षों में आर्थिक प्रदर्शन के मामले में देश के शीर्ष पांच राज्यों में फिर शामिल हो सकता है।--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…