द इंडियन व्यू

प्रो लीग : चीन के खिलाफ वापसी की तलाश में भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम चीन के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच में जीत दर्ज करके लगातार छह हार के सिलसिले को तोड़कर एफआईएच प्रो लीग से बाहर होने से बचना चाहेगी। साभार : गूगल टीम 14 मैचों में 10 अंकों के साथ नौ टीमों की…

Ragwendra P Singh
June 27, 2025
2 min read
प्रो लीग : चीन के खिलाफ वापसी की तलाश में भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम चीन के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मैच में जीत दर्ज करके लगातार छह हार के सिलसिले को तोड़कर एफआईएच प्रो लीग से बाहर होने से बचना चाहेगी।

साभार : गूगल

टीम 14 मैचों में 10 अंकों के साथ नौ टीमों की तालिका में सबसे निचली पायदान पर है और उस पर 2026 में दूसरी श्रेणी के एफआईएच नेशंस कप में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। हॉकी इंडिया ने जब हरेंद्र सिंह को फिर से टीम का मुख्य कोच बनाया था तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि टीम इस स्थिति में आ जाएगी।

इस साल के शुरू में घरेलू चरण में अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट के यूरोपीय चरण में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और बेल्जियम (एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दो मैच) के खिलाफ लगातार छह मैच हारी।

भारत शनिवार और रविवार को चौथे स्थान पर काबिज चीन के खिलाफ लगातार दो मैचों में जीत के साथ अपने प्रो लीग अभियान का सकारात्मक अंत करने के लिए प्रतिबद्ध होगा। भारत को भले ही लगातार छह हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उसने यहां अच्छी और आक्रामक हॉकी खेली।

शुरुआत में मिले मौकों का फायदा उठाने और पेनल्टी कॉर्नर को भुनाने में असफल रहने के कारण टीम को हार मिली। दीपिका पर पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का बहुत अधिक दबाव था जिससे उनका खेल प्रभावित हुआ। भारतीय मिडफील्ड ने अच्छा प्रदर्शन किया।

सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनलिता टोप्पो, वैष्णवी विट्ठल फाल्के और नेहा ने अग्रिम पंक्ति के लिए पर्याप्त मौके बनाए। लेकिन स्ट्राइकरों ने भारत को निराश किया क्योंकि नवनीत, दीपिका, बलजीत कौर और अन्य खिलाड़ियों को गोल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

रक्षा पंक्ति में सुशीला चानू, ज्योति, इशिका चौधरी, ज्योति छेत्री और सुमन देवी तौदाम ने कई गलतियां की जिसका टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। भारत को अगर चीन के खिलाफ दोनों मैच में जीत हासिल करनी है तो उसे गलतियों से बचकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।