प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के लिए यूपी योद्धा ने मजबूत किया स्क्वॉड, गुमान सिंह को 1.07 करोड़ में खरीदा
मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन की नीलामी में यूपी योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को और मजबूत किया है। जीएमआर स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने गुमान सिंह, महेंदर सिंह और ईरानी…

मुंबई : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन की नीलामी में यूपी योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को और मजबूत किया है। जीएमआर स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने गुमान सिंह, महेंदर सिंह और ईरानी डिफेंडर मोहम्मदरेजा कबूदरहंगी जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।
नीलामी के पहले दिन, यूपी योद्धा ने स्टार रेडर गुमान सिंह को 1.0725 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि महेंदर सिंह को 20 लाख रुपये में फाइनल बिड मैच (एफबीएम) का इस्तेमाल करते हुए टीम में जोड़ा।
दूसरे दिन, ईरान के डिफेंडर मोहम्मदरेजा कबूदरहंगी को भी एफबीएम के जरिए 20 लाख रुपये में दोबारा टीम में शामिल किया गया। मोहम्मदरेजा ने अब तक 23 पीकेएल मुकाबलों में 24 टैकल पॉइंट्स सहित कुल 28 अंक हासिल किए हैं, जो टीम की डिफेंस को और मजबूत करेंगे।
इसके अलावा, कोरियन रेडर डोंग ग्योन ली (₹13.5 लाख), रोनक (₹9 लाख) और प्रणय विनय राणे (₹13 लाख) जैसे रणनीतिक खिलाड़ियों को भी टीम में जोड़ा गया है।
टीम के कोर खिलाड़ियों में सुमित, भवानी राजपूत, साहुल कुमार, सुरेंदर गिल और आशीष सिंह शामिल हैं, जिन्हें एलिट रिटेंड प्लेयर (ईआरपी) सूची में बरकरार रखा गया। वहीं रिटेंड यंग प्लेयर (आरवाईपी) सूची में हितेश, गगन गौड़ा एचआर और शिवम चौधरी शामिल हैं। एग्जिस्टिंग न्यू यंग प्लेयर (एनवाईपी) सूची में जयेश विकास महाजन, गंगाराम, सचिन और केशव कुमार को जगह दी गई है।
जीएमआर स्पोर्ट्स के सीईओ सत्यम त्रिवेदी ने कहा, “हम नीलामी के परिणाम से बेहद संतुष्ट हैं। हमारी रणनीति साफ थी कि कोर ग्रुप को बनाए रखते हुए ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करना जो टीम के संतुलन को मजबूत करें। गुमान सिंह और महेंदर सिंह जैसे खिलाड़ियों को जोड़कर हमने अहम विभागों को और मज़बूत किया है।”
टीम के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा, “हमारी रणनीति कोर खिलाड़ियों को बनाए रखने की थी और साथ ही ऐसे नाम जोड़ने की जो टीम की फिलॉसफी के अनुरूप हों। गुमान की आक्रामकता, महेंदर और मोहम्मदरेजा की डिफेंस में भूमिका और डोंग ग्योन ली की बहुमुखी प्रतिभा हमारी टीम के लिए लाभकारी साबित होंगी।”
पीकेएल सीजन 12 के लिए यूपी योद्धा की पूरी टीम:-
गुमान सिंह, मोहम्मदरेजा कबूदरहंगी, महेंदर सिंह, डोंग ग्योन ली, सुमित, आशीष सिंह, भवानी राजपूत, साहुल कुमार, सुरेंदर गिल, हितेश, गगन गौड़ा, शिवम चौधरी, जयेेश विकास महाजन, गंगाराम, सचिन, केशव कुमार, जतिन, रोनक, प्रणय विनय राणे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
