प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं Parineeti Chopra, वीडियो हुआ वायरल
Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. जी हां, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. इसी बीच इस…

Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. जी हां, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. इसी बीच इस अनाउंसमेंट के बाद अब पहली बार परिणीति को पब्लिकली स्पॉट किया गया है और उनका वीडियो भी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
इवेंट में पहुंचीं परिणीति चोपड़ा
आपको बता दें कि परिणीति हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं, जहां वो ब्लैक कलर की अनारकली ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं. इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. वहीं उन्होंने अपने लुक को मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल और हैवी ईयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया. सोशल मीडिया पर इस इवेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति बेहद खुश और एक्साइटेड दिख रही हैं.
सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट
वहीं आपको बता दें कि 25 अगस्त को परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा-सा पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. उन्होंने एक केक की तस्वीर साझा की थी, जिस पर बच्चे के पैरों की डिजाइन बनी हुई थी और लिखा था, “1+1=3”. कैप्शन में परिणीति ने लिखा, 'हमारा छोटा यूनिवर्स जल्द आ रहा है. बेहद आभारी हूं.'
परिणीति और राघव की लव स्टोरी
परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से मई 2023 में सगाई की थी. दोनों की सगाई दिल्ली में एक भव्य समारोह में हुई थी. इसके कुछ महीनों बाद, सितंबर 2023 में कपल ने राजस्थान के उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की. इस प्राइवेट वेडिंग में सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.
कुछ समय पहले ही परिणीति और राघव को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी साथ देखा गया था, जहां दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी. इस दौरान राघव ने परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर भी इशारों में हिंट दिया था.
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
