प्रयागराज: मुठभेड़ में गोली से घायल समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
प्रयागराज : करेली थाना क्षेत्र में सोमवार भोर में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और पुलिस टीम ने घायल बदमाश के दो साथियों को दोड़ाकर गिरफ्तार…

प्रयागराज : करेली थाना क्षेत्र में सोमवार भोर में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और पुलिस टीम ने घायल बदमाश के दो साथियों को दोड़ाकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।
अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि फायरिंग के दौरान गोली से घायल बदमाश करेली के चकिया निवासी मुन्ना उर्फ हसनैन पुत्र लतीफ को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। पकड़े गए आरोपितों में सैफ उर्फ सैयद एवं फहद है। एडीसीपी ने बताया कि संदिग्ध अपराधियों की तलाश में करेली थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग करते समय मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए तो पुलिस टीम ने रुकने के लिए इशारा किया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जबाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया और उसके दो साथी भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे दोनों बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया और घायल बदमाश मुन्ना उर्फ हसनैन को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टीम पकड़े बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
