प्रधानमंत्री मोदी ने दिया निःस्वार्थ सेवा का संदेश
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संस्कृत सुभाषित के माध्यम से निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक श्लोक पोस्ट करते हुए समाज में बिना किसी अपेक्षा के दूसरों…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को संस्कृत सुभाषित के माध्यम से निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का संदेश साझा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक श्लोक पोस्ट करते हुए समाज में बिना किसी अपेक्षा के दूसरों के हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
प्रधानमंत्री का साझा किया गया सुभाषित है, “पद्माकरं दिनकरो विकचीकरोति चन्द्रो विकासयति कैरवचक्रवालम्। नाभ्यर्थितो जलधरोऽपि जलं ददाति सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः।।" इस सुभाषित का अर्थ है कि जैसे सूर्य कमल को खिलाता है, चंद्रमा कुमुदिनी को विकसित करता है और बादल बिना मांगे ही वर्षा करते हैं, उसी प्रकार सज्जन व्यक्ति बिना किसी अपेक्षा के दूसरों का भला करते हैं।
प्रधानमंत्री ने इस सुभाषित के माध्यम से समाज में परोपकार, करुणा और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
