द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आज शाम करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 का आगाज

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आलीशान भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम लगभग 6:15 बजे…

Ragwendra P Singh
September 25, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आज शाम करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 का आगाज

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आलीशान भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 का आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम लगभग 6:15 बजे भारत मंडपम में कार्यक्रम का श्रीगणेश करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति के माध्यम से इस कार्यक्रम का विवरण अपने पोर्टल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर सचित्र साझा किया है।

पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, इसका समापन 28 सितंबर को होगा।इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, खाद्य के क्षेत्र में स्थायित्व और पौष्टिक एवं जैविक खाद्य के उत्पादन में भारत की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। वर्ल्ड फूड इंडिया में प्रधानमंत्री मोदी सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (पीएमएफएमई) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 2,510 करोड़ रुपये से अधिक की सूक्ष्म परियोजनाओं के लिए लगभग 26,000 लाभार्थियों को 770 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण-आधारित सहायता प्रदान की जाएगी।

वर्ल्ड फूड इंडिया में सीईओ गोलमेज बैठकें, तकनीकी सत्र, प्रदर्शनियां और बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस), बी2जी (बिजनेस-टू-गवर्नमेंट), और जी2जी (गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट) बैठकों सहित कई व्यावसायिक बातचीत शामिल होंगी। इसमें फ्रांस, जर्मनी, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, डेनमार्क, इटली, थाईलैंड, इंडोनेशिया, ताइवान, बेल्जियम, तंजानिया, इरिट्रिया, साइप्रस, अफगानिस्तान, चीन और अमेरिका सहित 21 देशों के 150 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी भी शामिल होंगे।

भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया में कई विषयगत सत्र भी होंगे। इनमें भारत एक वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण केंद्र के रूप में, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में स्थायित्व और नेट जीरो, खाद्य प्रसंस्करण में अग्रणी, भारत का पालतू पशु आधारित खाद्य उद्योग, पोषण और स्वास्थ्य के लिए प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, पादप-आधारित खाद्य पदार्थ, न्यूट्रास्युटिकल्स, विशिष्ट खाद्य पदार्थ आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा होगी। इसमें 14 मंडप होंगे, जिनमें से प्रत्येक विशिष्ट विषयों को समर्पित होगा। कार्यक्रम में लगभग 1,00,000 आगंतुक शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…