प्रधानमंत्री मोदी आज अपने जन्मदिन पर मप्र के धार में महिला-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के राष्ट्रव्यापी अभियान की करेंगे शुरुआत*
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार जिले में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह अभियान आज से दो अक्टूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बन जाएगा। देशभर के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर कई अन्य पहलों का शिलान्यास और शुभारंभ भी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत देशभर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक क्लिक से सीधे धनराशि हस्तांतरित करेंगे। इससे देश की लगभग दस लाख महिलाओं को लाभ होगा।
प्रधानमंत्री मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ करेंगे। यह चैटबॉट ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को समय पर और सटीक जानकारी प्रदान करेगा, जिससे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित होगी।
सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ देश की सामूहिक लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री राज्य के लिए एक करोड़वां सिकल सेल स्क्रीनिंग और परामर्श कार्ड वितरित करेंगे।
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश के लिए 'आदि सेवा पर्व' का शुभारंभ करेंगे। यह आदिवासी गौरव और राष्ट्र निर्माण की भावना के संगम का प्रतीक होगा। प्रधानमंत्री धार में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। 2,150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस पार्क में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। िनमें कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र, आधुनिक सड़कें आदि शामिल हैं, जो इसे एक आदर्श औद्योगिक टाउनशिप बनाते हैं। यह क्षेत्र के कपास उत्पादकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करके भी महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित करेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश राज्य की ‘एक बगिया मां के नाम’ पहल के तहत एक महिला स्वयं सहायता समूह की एक लाभार्थी को एक पौधा भेंट करेंगे। मध्य प्रदेश में 10 हजार से अधिक महिलाएं ‘मां की बगिया’ विकसित करेंगी। महिला समूहों को पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
