द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को पहुंचेंगे गुवाहाटी, बागुरुम्बा नृत्य से होंगे रूबरू

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 17 जनवरी को पारंपरिक बागुरुम्बा नृत्य का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को पहुंचेंगे गुवाहाटी, बागुरुम्बा नृत्य से होंगे रूबरू

गुवाहाटी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में 17 जनवरी को पारंपरिक बागुरुम्बा नृत्य का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस आयोजन की तैयारियां चिरांग जिले में जोर-शोर से चल रही हैं। काजलगांव और बिजनी क्षेत्रों से करीब 600 नर्तक कलाकार इस विशेष प्रस्तुति के लिए लगातार अभ्यास में जुटे हुए हैं। कलाकार समन्वित और आकर्षक प्रस्तुति सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

यह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों के समक्ष असम की जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा।

 

----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।